General Science
Science Multiple Choice Questions with Answers
Science Gk Questions In Hindi
- विदयुत बल्ब का आविष्कार किसने किया था?
a. आइजैक न्यूटन
b. थॉमस अल्वा एडीसन ✓
c. अल्बर्ट आइंस्टीन
d. अलेक्जेंडर ग्राहम बेल
- निम्नलिखित में से कौन-सी टेरिडोफाइटा (Pteridophytes) की विशेषता है?
a. उनके स्पोरोफाइट्स अशाखीय होते हैं।
b. वे पुष्प या बीज उत्पन्न नहीं करते। ✓
c. उनके पास लिग्निन युक्त वास्तविक संवहनी ऊतक नहीं होता है।
d. उनके जीवनचक्रों पर गैमेटोफाइट अवस्था का प्रभुत्व होता है।
- _पिनियल ग्रंथि से स्रावित होता है।
a. प्रोजेस्टेरोन
b. इंसुलिन
c. एपिनेफ्राइन
d. मेलाटोनिन ✓
- निम्नलिखित में से कौन-सा, पारिस्थितिकी तंत्र का एक अजैविक घटक नहीं है?
a. खनिज पदार्थ
b. जीवित जीव ✓
c. पवन
d. तापमान
- वैकल्पिक पंक्तियों में उगाई जाने वाली विभिन्न फसलें निम्न का उदाहरण हैं:
a. समोच्च फसल
b. संयुक्त फसल
c. अंतराफसल ✓
d. मिश्रित फसल
- पार्टी में गुब्बारे फुलाने के लिए निम्नलिखित में से किस अक्रिय गैस का उपयोग किया जाता है?
a. जेनॉन
b. हीलियम ✓
c. आर्गन
d. नियॉन
- जब रक्त प्रवाह में कैल्शियम की मात्रा अधिक हो जाती है, तो मनुष्यों में निम्नलिखित में से किस ग्रंथि द्वारा कैल्सीटोनिन हॉर्मोन का स्राव होता है?
a. थायरॉइड (Thyroid) ✓
b. पीनियल (Pineal)
c. पीयूष (Pituitary)
d. अधिवृक्क (Adrenal)